पीएम सूर्य घर योजना के लिए टीकमगढ़ में लगेगा सेवा सेतु शिविर, बिजली विभाग अधिकारी नितिन बाथम ने की अपील

रूफटॉप सोलर का लाभ लेने के इच्छुक उपभोक्ताओं का होगा पंजीयन, झांसी रोड स्थित संभागीय कार्यालय में आयोजन

टीकमगढ़। विजली विभाग अधिकारी नितिन बाथम ने बताया की प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना से अधिक से अधिक परिवारों को जोड़ने के लिए ऊर्जा विभाग द्वारा सेवा सेतु अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। टीकमगढ़ शहर का शिविर विद्युत विभाग के संभागीय कार्यालय, झांसी रोड, पुष्पा स्कूल के सामने लगाया जाएगा। रूफटॉप सोलर लगवाने और योजना का लाभ लेने के इच्छुक उपभोक्ताओं से शिविर में उपस्थित होने की अपील की गई है।

भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक विकासखंड एवं तहसील स्तर पर सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, शहर वितरण केंद्र टीकमगढ़ द्वारा *दिनांक 5, 6, 7अक्टूबर को शिविर आयोजित करवाए जा रहे है,* आयोजित शिविर में पात्र उपभोक्ताओं के ऑन-द-स्पॉट पंजीयन के साथ योजना से संबंधित वित्तीय एवं तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

विभाग का जोर ऐसे घरेलू उपभोक्ताओं तक योजना पहुंचाने पर है, जो अपनी छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर बिजली खर्च कम करना चाहते हैं। पीएम सूर्य घर योजना का लाभ लेने के इच्छुक शहरवासी सेवा सेतु शिविर में पहुंचकर पंजीयन करा सकते हैं और योजना से जुड़ी प्रक्रिया आगे बढ़ा सकते हैं।

शिविर स्थल — विद्युत विभाग संभागीय कार्यालय, झांसी रोड, पुष्पा स्कूल के सामने, टीकमगढ़।