भोपाल : उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर एक कारोबारी ने गंभीर आरोप लगाए थे जिसमें एक करोड रुपए के लेनदेन का हवाला दिया गया था कारोबारी ने पत्र के माध्यम से आरोप लगाते हुए कहा था कि दीपम राय चुरा ने 50 लाख रुपए नगद और 50 लाख रुपए बैंक खाते में ट्रांसफर कराए थे कारोबारी के आरोप के बाद ओएसडी पर बड़ी कार्रवाई की गई डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का भी बयान सामने आया जिसमें उन्होंने कहा कि, समाचार पत्र के माध्यम से वर्ष 2024-25 में शराब ठेकों से संबंधित अनियमितताओं का मामला मेरे संज्ञान में आया है। इस अवधि में दीपम राय चूरा भोपाल में सहायक आबकारी अधिकारी के पद पर पदस्थ थे। उस समय वे मेरे OSD के रूप में कार्यरत नहीं थे।मामले की जानकारी मिलते ही मैंने संबंधित विभाग को शीघ्र जांच के निर्देश दिए हैं। जांच निष्पक्ष रूप से संपन्न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए दीपम राय चूरा को OSD के प्रभार से तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है।
डिप्टी सीएम के ओएसडी दीपम राय चूरा हटाए गए
ओएसडी पर लगे थे रिश्वत लेने के आरोप
Continue With Google
Comments (0)