सोशल मीडिया पर आशीष अग्रवाल ने लिखा...राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का दायित्व मिलने के बाद मिल रहे आपके स्नेह, शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा-संकल्प और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से प्रेरणा लेते हुए, इस दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प है।

कुछ समय पूर्व राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी के रूप में ग्वालियर आने पर मिले आपके आत्मीय स्नेह और आशीर्वाद की स्मृतियाँ आज भी मन में हैं।

आप सभी से सादर एवं विनम्र आग्रह है कि कृपया किसी औपचारिक स्वागत कार्यक्रम, होर्डिंग या बैनर की व्यवस्था न करें। आपका स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है।

हर बार की तरह, इस रविवार, 27 सितंबर को निर्धारित समय पर ग्वालियर कार्यालय में आप सभी से मिलने के लिए उपस्थित रहूँगा।

आइए, सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा कार्यों में अपना योगदान दें।