जतारा में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: किरण अहिरवार ने उठाई आवाज, SDM को सौंपा ज्ञापन
जतारा (टीकमगढ़)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जतारा द्वारा आसमान छूती महंगाई के खिलाफ एक प्रतीकात्मक और रचनात्मक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शक्कर, E20 पेट्रोल, रसोई गैस सिलेंडर और भारी-भरकम बिजली बिलों जैसे आम जनता से जुड़े गंभीर मुद्दों पर व्यंग्यात्मक प्रस्तुतियां देकर सरकार की नीतियों का कड़ा विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ने से आम आदमी का घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्रीमती किरण अहिरवार और टीकमगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री नवीन साहू उपस्थित रहे। प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने तहसील कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपा और बढ़ती महंगाई से जनता को तत्काल राहत दिलाने की मांग की।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, अग्रिम संगठनों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
Continue With Google
Comments (0)