दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को हार के बाद लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हार के बाद पार्टी 2 गुटों में बट गई। बागी गुट ने पार्टी और सिंबल पर अपना दावा ठोक दिया। उसके बाद मामला चुनाव आयोग तक पहुंचा। चुनाव आयोग ने पहले टीएमसी पार्टी और सिंबल को फ्रीज किया। उसके बाद 2 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए ममता बनर्जी और बागी गुट ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व को नई पार्टी का नाम और सिंबल अलॉर्ट किया है। ममता बनर्जी गुट को नाम ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ( MATMC ) और चुनाव चिन्ह ‘फुटबॉल प्लेयर’ दिया है, वहीं बागी गुट ऋतब्रत बनर्जी को डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस ( DTMC ) नाम और ‘लिफाफा’ चुनाव चिन्ह दिया है। हालांकि यह चुनाव के लिए अंतरिम निर्णय लिया गया है। टीएमसी पार्टी पर मूल अधिकार का फैसला अभी आना बाकी है। अंतरिम फैसले पर ममता बनर्जी ने नाराजगी जाहिर की है। ममता बनर्जी ने कहा कि, टीएमसी पार्टी लगभग 28 साल से उनके पास है ऐसे में चुनाव आयोग उनकी पार्टी और चुनाव चिन्ह को कैसे फ्रीज कर सकता है, ममता ने कहा कि वह हार नहीं मानेंगी आगे भी अपनी लड़ाई जारी रखेंगी।