बाबरी शराब दुकान पर फायरिंग के बाद लूट के वीडियो वायरल, कुलदीप यादव समेत अन्य पर आरोप
टीकमगढ़। शहर के समीप बाबरी स्थित शराब दुकान पर गुरुवार रात करीब 9 बजे गोली चलाकर लूट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग शराब दुकान के बाहर पहुंचकर बेखौफ फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान सेल्समैन बाल-बाल बच गया और गोली शराब की बोतलों में जा लगी। फायरिंग के बाद आरोपी दुकान का गेट खुलवाकर शराब की बोतलें लूटकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वायरल वीडियो के आधार पर आरोप है कि कुलदीप यादव एवं उसके अन्य साथियों ने पहले दुकान पर बैठे सेल्समैन पर जानलेवा हमला करते हुए गोली चलाई, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद बदमाशों ने दुकान में घुसकर शराब की लूटपाट की। सरेराह हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
मामले में पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस की विस्तृत पड़ताल के बाद ही मामले से जुड़े अन्य कारणों और तथ्यों की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
Continue With Google
Comments (0)