महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोहनगढ़ पुलिस की कार्रवाई
​मोहनगढ़ (टीकमगढ़):
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को मोहनगढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
​पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल द्वारा गंभीर अपराधों में आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देशों के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा एवं एसडीओपी जतारा अनिल कुमार सिंह के मार्गदर्शन में मोहनगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित दुबे के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी।
​क्या है पूरा मामला?
दिनांक 24 सितंबर 2026 को फरियादिया (उम्र 45 वर्ष, निवासी मोंगना) ने थाने में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर आरोपी भय्यालाल वंशकार (निवासी सनसुआ, थाना बार, जिला ललितपुर, उ.प्र.) के विरुद्ध शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 69 एवं 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
​बस स्टैंड से पकड़ाया आरोपी
घटना के बाद से ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए फरार चल रहा था। 30 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी भय्यालाल बस स्टैंड मोहनगढ़ पर कहीं बाहर भागने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी भय्यालाल उर्फ भैयालाल वंशकार (55 वर्ष, पिता फुन्दा वंशकार) को धर दबोचा।
​पुलिस टीम की भूमिका
सराहनीय कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित दुबे, उपनिरीक्षक चतुर सिंह, प्रधान आरक्षक राघवेंद्र श्रीवास्तव (280), प्रधान आरक्षक तेजसिंह (244), आरक्षक दीपक अहिरवार (574), पुष्पराज चौहान (341), अवनीशपुरी (527), लक्ष्मी प्रसाद (168) तथा झल्लू प्रसाद (617) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।